Friday, Dec 11th, 2009, 2:44 pm [IST]  
danik bhaskarएसएमएस पर पता चलेगी बच्चों की पूरी रिपोर्ट
Adhir Rohal

चंडीगढ़. पीयू के विद्यार्थियों को अब अपने रिजल्ट लेने के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। उन्हें घर बैठे बिठाए एसएमएस पर ही रिजल्ट मिल जाएगा। यही नहीं, पेरेंट्स को भी अपने बच्चों की अटेंडेंस की पूरी जानकारी मोबाइल पर मिलेगी। इसके लिए भी बस एक एसएमएस करना होगा।

पंजाब यूनिवर्सिटी ने इसी सेशन से यह सुविधा देने की तैयारी कर ली है। पीयू के वीसी प्रो. आरसी सोबती ने शुक्रवार दोपहर यह जानकारी दी। पीयू ने इस सुविधा के लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से यह सुविधा विद्यार्थियों और उनके पेरेंट्स को मिलने जा रही है।

फिलहाल यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से यह सुविधा शुरू की गई है। सेशन के आखिर तक हर विभाग इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है। इस सुविधा के तहत फोन नंबर 9417589392 पर एसएएमएस करना पड़ेगा। रिजल्ट हासिल करने के लिए आरईएस लिखने के बाद स्पेस देकर रोल नंबर लिखकर एसएमएस करना पड़ेगा। इसी तरह अटेंडेंस पता करने के लिए एटीटी लिखने के बाद स्पेस देकर रोल नंबर लिखकर मैसेज करना पड़ेगा। प्रो. सोबती ने बताया कि इस संबंध पीयू के सभी स्टूडेंट़्स के पेरेंट्स को भी सूचित किया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: