Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Jan 7th, 2010, 10:48 am [IST]  

danik bhaskarसरेआम चलाई गोली, उठाकर ले गए लड़की को

Bhaskar Correspondent

हिसार. रामपुरा मोहल्ला में बुधवार को बाइक सवार युवकों ने दिन-दहाड़े गोली चलाकर एक युवती का अपहरण कर लिया। बाद में पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास दो भाइयों को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया। गिरफ्तार युवकों में एक पर कुछ अर्से पहले पुलिस ने इसी युवती के अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। तब युवक ने इसे लव मैरिज का मामला बताया था।

बाल-बाल बचा दादा

पुलिस के अनुसार छोटूराम कॉलोनी के अनिल बिश्नोई, उसका भाई मनोज और एक-दो अन्य युवक बुधवार दोपहर को मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामपुरा मोहल्ला में आए और एक मकान में घुसकर पिस्तौल के बल पर 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया। लड़की के दादा ने अपहरण का विरोध किया तो एक युवक ने उस पर गोली चला दी। इस हमले में लड़की का दादा बाल-बाल बच गया।

आरोप है कि इसके बाद युवकों ने युवती का अपहरण कर लिया और उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर रेलवे स्टेशन की तरफ ले भागे। सूचना मिलने पर एसएचओ बलबीर सिंह और सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश की टीम ने उनका पीछा किया और रेलवे स्टेशन के पास मोटरसाइकिल सवार अनिल बिश्नोई व मनोज को गिरफ्तार कर युवती बरामद कर ली।

इसके उपरांत पुलिस युवकों और अपहृत की गई युवती को शहर थाना में ले गई। पुलिस का दावा है कि अपहरणकर्ताओं के कब्जे से 312 बोर की एक नाजायज पिस्तौल व 10 कारतूस भी बरामद हुए हैं। शहर थाना पुलिस ने युवती के दादा की शिकायत पर छोटूराम कॉलोनी के अनिल बिश्नोई, मनोज और 1-2 अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास, अपहण, घर में घुसकर मारपीट करने, आपराधिक षडयंत्र रचने और तोड़-फोड़ का केस दर्ज कर लिया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: