Saturday, Jan 9th, 2010, 6:57 am [IST]  
danik bhaskarट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
भास्कर न्यूज

पलसाना. पलसाना-खंडेला मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रानोली थाना प्रभारी उम्मेदसिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पलसाना-खंडेला मार्ग पर खंडेला की ओर से आ रहे बाइक सवार नागौर के डीडवाना निवासी हितेश शर्मा (22) पुत्र संतोष शर्मा को सामने से आ रहे ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया।



दुर्घटनास्थल से कुछ आगे जाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रानोली थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।



ननिहाल में रहता था युवक : दुर्घटना का शिकार हुआ हितेश शर्मा खंडेला स्थित अपने ननिहाल में रहता था। पुलिस ने बताया कि हितेष कुछ समय से अपने ननिहाल में रह रहा था। दुर्घटना की जानकारी पाकर खंडेला से उसके ननिहाल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। युवक की मौत की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी डीडवाना से खंडेला आ गए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: