Sunday, Jan 10th, 2010, 6:09 am [IST]  
danik bhaskarशहर में उलट आया गांव
bhaskar correspondent

झुंझुनूं. जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट परिसर में शनिवार को पंचायत चुनावों की वजह से दिनभर ग्रामीणों की गहमागहमी रही। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नोमिनेशन फॉर्म भरने के इच्छुक सुबह नौ बजे ही अपने ग्रामीण समर्थकों के साथ पहुंच गए। नोटेरी पब्लिक और एडवोकेट्स के यहां पर भी खासी भीड़ देखी गई।



फॉर्म भरने के शुरुआती दौर में तो एक-एक, दो-दो करके उम्मीदवार नामांकन जमा कराने के लिए आ रहे थे। लेकिन करीब 12 बजे बाद भीड़ बढ़ गई। जिला परिषद के फॉर्म जिला मुख्यालय पर जमा होने के कारण गांवों से बड़े-बुजुर्ग अपने उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में शहर आ गए। कोर्ट में भी दिनभर धोती बांधे ग्रामीण परिवेश वाले वरिष्ठ नागरिक घूमते हुए दिखाई दिए।



बनड़ा भरने आया फॉर्म



उदयपुरवाटी. बान बैठने के बाद व शादी से एक दिन पहले बान बैठा हुआ दुल्हा भी नामांकन दाखिल करने आया। पंचायत समिति सदस्य के लिए वार्ड संख्या एक से ऐसे नवयुवक ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या एक से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले प्रमोदकुमार झाझड़िया की रविवार को शादी है। उसने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि उसके बड़े भाई व भाजपा नेता विनोद झाझड़िया की शनिवार को शादी थी। प्रमोद नामांकन दाखिल करने के बाद अपने भाई की शादी में शामिल हुआ।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: