दांतारामगढ़. मोटलावास गांव के रिटायर्ड फौजी के मकान से तीन दिन पहले हुई तीन लाख रुपए चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 1.88 लाख रुपए बरामद किए। उससे पूछताछ में पुलिस को उसके साथी के नाम का पता चला, लेकिन पुलिस के छापे से पहले ही वह फरार हो गया।
थाना प्रभारी समुंद्रसिंह ने बताया कि मोटलावास गांव निवासी रिटायर्ड फौजी ओनाड़ सिंह के मकान में बुधवार रात तीन लाख रुपए की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को गोगावास गांव निवासी ताराचंद्र पुत्र फूलचंद को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि ताराचंद्र से चोरी के 1.88 लाख रुपए बरामद किए हैं।
मोटलावास गांव के विष्णु के साथ मिलकर उसने चोरी की घटना की। चोरी का प्लान भी उसका ही था। पुलिस ने विष्णु की गिरफ्तारी के लिए घर पर छापा मारा, लेकिन वह फरार हो चुका था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से अन्य बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जीप में मिली अवैध शराब : सूरजगढ़। पुलिस ने शनिवार की रात हरियाणा से अवैध रूप से जीप में भरकर लाई जा रही शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर एसएचओ उदयसिंह ने जवानों के साथ रात करीब नौ बजे कुलोठ से आगे हरियाणा की ओर से आने वाली नई सड़क पर नाकाबंदी की।










