Tuesday, Jan 12th, 2010, 6:29 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarअब हेल्थ केयर @ कॉल
भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. ट्राईसिटी के लोग अब घर बैठे एक फोन पर दवा भी मंगा सकते हैं और ब्यूटी प्रोडक्ट भी। सूर्या फार्मास्युटिकल्स ने चंडीगढ़ के सेक्टर-35, 37 और 40 में तीन वीवा स्टोर खोले हैं। मोहाली के फेज-10 और सेक्टर-71 में भी दो स्टोर खोले गए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जीएम सुधा मलहोत्रा ने सोमवार को वीवा स्टोर्स का उद्घाटन किया।



उन्होंने कहा कि इसकी बदौलत अब घर के करीब ही सही दवाएं मिलेंगी और साथ ही हेल्थ केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध होंगे। दिल्ली में पहले से ही वीवा के 15 स्टोर चल रहे हैं। सूर्या फार्मास्युटिकल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव गोयल कहते हैं, वीवा स्टोर में आकर आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आप किसी केमिस्ट की दुकान पर खड़े हैं।



यहां आपको ग्लोबल स्टैंडर्ड की सुविधाएं मिलेंगी। लाइसेंस्ड फार्मासिस्ट और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ग्राहकों का मार्गदर्शन करेंगे। दवा तो आप डॉक्टर की बताई ही खरीदेंगे, लेकिन आप की शंकाएं दूर करेंगे वीवा के एग्जीक्यूटिव। सभी वीवा स्टोर पूरी तरह एसी हैं, ताकि दवाओं के लिए जरूरी कोल्डचेन बरकरार रहे और लोगों को सही मानकों के मुताबिक दवा, इंजेक्शन और वैक्सीन मिले।



नकली दवाओं के खिलाफ: गोयल कहते हैं वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक दुनियाभर में बनने वाली नकली दवाओं में से 35 फीसदी भारत में बनती हैं। मान्यता प्राप्त और विश्वसनीय केमिस्ट से ही दवा खरीद कर इससे बचा जा सकता है। वीवा के स्टोर नकली दवाओं के धंधे को मिटाने का एक प्रयास भी हैं।



फ्री होम डिलीवरी: ये स्टोर सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक खुलेंगे। चूंकि संकट बताकर नहीं आता, इसलिए वीवा ने फ्री होम डिलीवरी का इंतजाम भी किया है।



वन स्टॉप शॉप: वीवा मुख्य तौर पर ब्रांडेड दवा और जेनेरिक प्रोडक्ट्स का स्टोर है, लेकिन यहां आपको एफएमसीजी और एफएमएचजी प्रोडक्ट्स की रेंज मिलेगी।



लाइफस्टाइल के मुताबिक: अर्बन लाइफस्टाइल बदल रही है और वीवा को इसका एहसास है। इसके लिए वीवा के पास मेडिसिनल सपोर्ट सिस्टम, विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट भी हैं। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गो का ख्याल रखने के लिए हेयर, स्किन, ओरल केयर प्रोडक्ट मौजूद हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: