Sunday, Jan 17th, 2010, 3:53 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskar..और रो पड़ीं प्रधानाध्यापिका
नगर संवाददाता

headmasterजयपुर। सांगानेर में मालपुरा गेट के पास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्थानीय लोगों ने उस समय हंगामा कर दिया, जब स्कूल के बाहर पानी पीने गई एक छात्रा दुपहिया वाहन की टक्कर से गिर गई। घटना से लोग भड़क गए और उन्होंने स्कूल पर ताला लगा दिया। वे स्टाफ पर बच्चों का ध्यान नहीं रखने का आरोप लगाने लगे। इन आरोपों से परेशान स्कूल की प्रधानाध्यापिका की रुलाई फूट पड़ी। प्रधानाध्यापिका को रोते देख मामला बिगड़ने के डर से विरोध करने वाले भी खिसक लिए।

स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा पूजा सुबह पानी पीने बाहर गई थी। सड़क पार करते हुए वह किसी दुपहिया वाहन की टक्कर से गिर गई। उसके चोट नहीं लगी, लेकिन स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने इस घटना को लेकर हंगामा कर दिया। व्यापारी रामस्वरूप शर्मा व रामबाबू खंडेलवाल का कहना था कि स्टाफ बच्चों का ध्यान नहीं रखता। स्कूल में पानी की कोई व्यवस्था नहीं करवाई जा रही, जिससे बच्चों को बाहर आना पड़ता है।

स्कूल की प्रधानाध्यापिका ध्रुव शिवानी ने कहा कि यहां के पानी के कनेक्शन को व्यापारियों ने ही यह कहकर कटवा दिया था कि उनकी दुकानों के आगे पानी भरता है, इसलिए उनका विरोध गलत है। हमने पीडब्ल्यूडी के सहयोग से यहां तीन टंकियां रखवाई हैं। पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: