Thursday, Jan 21st, 2010, 3:58 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarदौरा कर जनता से विकास का फीडबैक लेंगे शिवराज
Bhaskar News

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हफ्ते में दो दिन प्रदेश के सुदूर अंचलों का दौरा कर विकास की हकीकत देखेंगे और जनता से फीडबैक लेंगे। उन्होंने कहा कि इस सुझाव पर भी विचार किया जा सकता है कि दौरे के वक्त लोगों से लिखित में फॉर्म के जरिए फीड बैक लिया जाए।



बसंत पंचमी के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित भोज के दौरान श्री चौहान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। श्री चौहान के साप्ताहिक दौरे विधानसभा सत्र या अन्य सरकारी व्यस्तताओं की अवधि को छोड़कर बाकी दिनों में नियमित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को हुई पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियांे की बैठक में हफ्ते मंे दो दिन प्रदेश के दौरे की घोषणा की थी।



वादे जो रह गए अधूरे : सीएम ने दो साल पहले सुदूर अंचलों में हकीकत जानने के लिए जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया था जो जारी नहीं रह पाया। उन्होंने पेट्रोल के दाम बढ़ने के खिलाफ डेढ़ साल पहले हफ्ते में एक दिन मुख्यमंत्री निवास से वल्लभ भवन तक साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी, यह भी चंद दिनों में ही बंद हो गई थी। भोज में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री माखन सिंह, रघुनंदन शर्मा, कैलाश नारायण सारंग, रामेश्वर शर्मा, आलोक संजर भी मौजूद थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: