Friday, Jan 22nd, 2010, 7:15 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskar'राहुल की क्लास ली, अब मुझसे भी पढ़ो'
Bhaskar News

भोपाल. राहुल के विश्वविद्यालयों के दौरों को लेकर उठे विवाद के बीच सांसद अनिल दवे ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और सागर शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को पत्र लिखकर कहा है कि वे उन्हें भी राहुल की तर्ज पर बतौर सांसद अपने यहां छात्रों से संवाद कायम करने के लिए आमंत्रित करें। पत्र में उन्होंने कहा है कि वे हाल ही में कोपेनहेगन में आयोजित ग्लोबल वार्मिंग पर सम्मेलन में भाग लेकर लौटे हैं।

ग्लोबल वार्मिंग का विषय छात्रों में जाना समसामयिक है। इसलिए शिक्षण संस्थानों में राहुल गांधी की तरह उनका भी कार्यक्रम आयोजित हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी को इन शिक्षण संस्थानों ने आमंत्रित किया है उसी तरह उन्हें भी आमंत्रित किया जाना चाहिए।







  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: