Saturday, Jan 23rd, 2010, 2:21 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarसोढ़ी प्रकरण में जांच के नाम पर लीपापोती
रणदीप वशिष्ट

चंडीगढ़. पाक महिला नजमी रिजवी को कांग्रेस विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी द्वारा बिना वीजा जयपुर के एक होटल में ठहराने संबंधी मामले में लीपापोती शुरू हो गई है। 15 जनवरी को पार्टी हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी से एक हफ्ते में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था।



इस बात को सात दिन बीच चुके हैं और अभी तक केपी ने जांच शुरू तक नहीं की है। केपी के रवैये को देखकर लगता है कि प्रदेश कांग्रेस इस मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है। न्यू ईयर के मौके पर गुरुहरसहाय के विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने नजमी रिजवी की पहचान छिपाकर उसे जयपुर के पांच सितारा होटल में ठहराया था। रिजवी के पास राजस्थान का वीजा नहीं था। दैनिक भास्कर के ये खुलासा किए जाने के बाद पंजाब में राजनीतिक तूफान उठ खड़ा हुआ था। पंजाब सरकार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पार्टी के पंजाब मामलों की प्रभारी मोहसिना किदवई ने केपी से मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा था। बीती 15 जनवरी को केपी ने दावा किया था कि वह एक हफ्ते में जांच पूरी कर रिपोर्ट हाईकमान को सौंप देंगे। उन्होंने इस मामले में सोढ़ी को तलब करने और राजस्थान के मुख्यमंत्री से भी चर्चा करने की बात कही थी। इस बात को आज पूरे सात दिन बीत चुके हैं और अभी तक केपी ने राणा सोढ़ी को बुलावा नहीं भेजा है। इसे बारे में पूछे जाने पर केपी ने बताया कि राणा सोढ़ी को बुलाए जाने और जांच पूरी होते ही मीडिया को जानकारी दे दी जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: