जीरकपुर. पटियाला मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से गत देररात लूटेरों ने 30 हजार रुपये लूट लिए। यह पंप हाईग्राउंड एयरफोर्स स्टेशन लिंक रोड के बिल्कुल सामने है, जहां देर रात तक पुलिस मौजूद रही। पेट्रोल पंप के मालिक एवं कांग्रेसी नेता आर.आर. भारद्वाज ने बताया कि पेट्रोल पंप पर रात करीब ढाई बजे तक पुलिस रही। इसके बाद पुलिस वहां से पुलिस चली गई, जिसके बाद पेट्रोल पंप पर आठ—दस लुटेरे पैदल ही आए। उन्होंने पंप कर्मियों को बंधक बनाकर उनसे मारपीट की और 30 हजार रुपये लूट लिए।
उन्होंने आराम से वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद कर्मियों को चाय बनाने को कहा। जब कर्मचारियों ने कहा कि दूध खत्म है तो उनके साथ फिर मारपीट की गई। लुटेरों के पास रॉडें और डंडे थे। इस घटना में पेट्रोल पंप कर्मी सतीश कुमार, बब्बू व वर्मा जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में थाना प्रभारी योगी राज ¨सह ने कहा कि जांच शुरू कर दी है। जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।










