अदनान लाएंगे तीसरी बेगम
मुंबई. पाकिस्तान के मशहूर गायक अदनान सामी अब तीसरा निकाह करने जा रहे हैं। यह बात खुद सामी ने स्वीकार की है। सामी ने कहा कि वह 31 जनवरी को यूरोप के म्यूनिख में रोया फरयाबी नाम की एक इंजीनियर महिला से निकाह करने जा रहे हैं।
सामी ने एक बयान में कहा कि मैं और रोया के परिवार के सभी सदस्य निकाह में शामिल रहेंगे। मैं चाहूंगा कि परिवार के अलावा मुंबई के मेरे सभी दोस्त इस समारोह में उपस्थित हों।
सामी अपने दोस्तों के लिए मुंबई में भी एक रिसेप्शन का आयोजन करने का प्लान बना रहे हैं। अदनान का कहना है कि मैं जिन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खराब दौर से गुजर रहा था, उस वक्त रोया ने मेरा साथ दिया। रोया और मैं, एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते हैं।










