परफेक्शन इज बोरिंग : किंग खान
उनकी गिनती बॉलीवुड के किंग खान के नाम से की जाती है और भारत सहित ओवरसीज मार्केट में भी उनकी फिल्में सफलता का डंका पिटती है और एक बड़ा दर्शक वर्ग ऐसा है जो बॉलीवुड के इस एसआरके किंग खान की फिल्मों को देखना का दम साध कर इंतजार करता है।
लंबे समय बाद वे एक बार फिर काजोल के साथ मॉय नेम इज खान में जोड़ी बनाकर आ रहे है लेकिन इस बार बॉलीवुड का बादशाह कुछ दबाव में देखा जा रहा है और यह दबाव कहीं और से नहीं उनके सबसे चर्चित और करीबी दोस्त आमिर खान की तरफ से आया है। आमिर की फिल्म ३ इडियट ने ओवरसीज सहित जिस तरह से सभी जगहों पर सफलता के नए रिकार्ड बनाए है उससे किंग खान पर दबाव पड़ा है और नंबर वन की रेस में इस बार उनको आमिर ने सीधे सीधे चुनौती दे डाली है।
नेक काज की खातिर बिग बी और किंग खान साथ साथ
लेकिन किंग खान ने इस बार आमिर की ही स्टाइल में जबाब देने की तैयारी कर ली है और अपनी एक ट्विट पोस्ट में उन्होंने कहा है परफेक्शन बहुत बहुत बोरिंग करने वाली चीज है और मेरी सलाह है कि हम जो निमार्ण करते है या बनाते है उसका आन्नद लेना चाहिए।
सबको पता है कि बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिष्ट किसे कहा जाता है और परफेक्श शब्द की व्याख्या जिस अंदाज में किग खान कर रहे है वह दोनों सितारों में बड़ती प्रतियोगिता को बताने वाला है।
लाख टके का सवाल है कि आमिर की बातों का जबाब तो किंग खान ने ठीक उनकी ही तरह लक्षणा और व्यंजना के साथ कुछ ना कहते हुए भी बहुत कुछ कह दिया है लेकिन क्या उनकी फिल्म मॉय नेम इज खान बॉक्स ऑफिस पर ३ इडियट से बड़ी सफलता अर्जित कर पाने में कामयाब हो सकेगी या नहीं।
बिंदास बॉलीवुड की कुछ और खास खबरें :
वापस पहले प्यार की ओर प्रीति
‘राजनीति’ की कमाई से बनेगा अस्पताल
‘डाक बाबू’ करेंगे फिल्म की मार्केटिंग
मेरी किताब से चुराया गया है फिल्म वीर का संवाद : पवन
रेखा को पद्मश्री, आमिर को पद्म भूषण सम्मान !










