Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Monday, Jan 25th, 2010, 8:55 pm [IST]  

danik bhaskar‘राजनीति’ की कमाई से बनेगा अस्पताल

agency

मुंबई. गंगाजल और मृत्युदंड जैसी फिल्में बनाने वाले जाने माने निर्देशक प्रकाश झा अपनी आने वाली फिल्म ‘राजनीति’ से होने वाली आमदनी का इस्तेमाल बिहार के गरीबों के लिये अस्पताल बनाने में करेंगे ।

प्रकाश झा प्रोडक्शन्स और एनजीओ ‘अनुभूति’ के जरिये झा अपनी इस मुहिम को अंजाम देंगे ।

झा को उम्मीद है कि लोग उनकी फिल्म को महज ग्लैमर और इंटरटेनमेंट के नजरिये से नहीं देखेंगे । अपनी कोशिशों को पूरा करने के लिये झा ‘राजनीति’ का प्रीमियर दुनिया के कई बड़े शहरों में करने जा रहे हैं ।

साल 1991 में स्थापित की गई ‘अनुभूति’ ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिये कई करोड़ रुपये जुटाये थे । झा ने बताया कि ‘अनुभूति’ अब बिहार में जरूरतमंद लोगों के लिये अस्पताल बनाने जा रही है ।

उन्होंने कहा ‘‘पिछले कुछ सालों में बिहार में बुनियादी सुविधाओं का विकास हुआ है लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है ।’’

बिंदास बॉलीवुड की कुछ और खास खबरें :

नेक काज की खातिर बिग बी और किंग खान साथ साथ

वापस पहले प्यार की ओर प्रीति

‘राजनीति’ की कमाई से बनेगा अस्पताल 

‘डाक बाबू’ करेंगे फिल्म की मार्केटिंग

मेरी किताब से चुराया गया है फिल्म वीर का संवाद : पवन

रेखा को पद्मश्री, आमिर को पद्म भूषण सम्मान !


  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: