चंडीगढ़.
रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले ऐसे ड्रेस मटीरियल को सोमवार को होटल माउंटव्यू में नए अंदाज में पेश किया गया ‘सिम्फनी इन वीव्स (द हैंडलूम एन्सेम्बल)’ फैशन शो में। मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स के डेवलपमेंट कमिश्नर (हैंडलूम्स) कार्यालय की तरफ से आयोजित इस फैशन शो में कई नई कॉम्बिनेशन और ड्रेसिंग स्टाइल देखने को मिले। इसमें मेघना राय मेधी और विक्रम राय मेधी की डिजाइनर कलेक्शन भी शामिल रही।
नॉर्दर्न मोजैक : इस कलेक्शन में ट्रेडीशनल साड़ी के साथ-साथ स्टाइलिश कट के ईवनिंग गाउन थे तो हॉल्ट नेक, बोटनेक, कॉलर हॉल्ट नेक और वन स्ट्रैप नेक स्टाइल की ड्रेसेस भी थीं। कॉटन स्टोल स्कर्ट-टॉप की ड्रेस में दिखा, तो स्टोल को लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी पहना गया। कम घेरे वाली स्टोल से बनी फ्रॉक भी इस कलेक्शन में थी। लड़कों के लिए चूड़ीदार पजामी और ब्रॉड नेक कुर्ते भी थे।
मिस्टीक ईस्ट : इस कलेक्शन में ब्लाउज की कलेक्शन शामिल रही। प्लेन साड़ी के साथ मोटे बॉर्डर वाले क्वार्टर स्लीव ब्लाउज, सिल्क में कॉलर नेक फुलस्लीव ब्लाउज, क्वार्टर स्लीव में बैकलेस ब्लाउज पहनकर मॉडल रैंप पर उतरीं। लॉन्ग सिल्क पजामी सूट को सिल्क स्टोल के साथ पेश किया गया। इस कलेक्शन में ग्रीन-क्रीम, रेड-ग्रे, पिंक-ग्रे और ब्लू-ब्राउन के कॉम्बिनेशन देखने को मिले। लॉन्ग कुर्ती-पजामी, साड़ी-स्टोल, फिशकट लॉन्ग स्कर्ट-टॉप जैसी ड्रेसेस भी रैंप पर दिखीं।
वाइब्रेंट वेस्ट : डार्क से लेकर लाइट शेड के कलेक्शन में शॉर्ट फ्रॉक, लॉन्ग गाउन, जरी वर्क को काफी इनोवेटिव तरीके से पेश किया गया। शॉर्ट जरी जैकेट भी शोकेस की गई, जिसे लहंगे की चोली पर या फिर फ्रॉक से साथ भी पहना जा सकता है।
एग्जॉटिक नॉर्थ ईस्ट : इस कलेक्शन में डार्क शेड ड्रेसेस शामिल रहीं। ऑरेंज-ग्रीन, पिंक-ऑरेंज, ब्लू-रेड, रेड-ब्लैक जैसे कॉम्बिनेशन भी दिखे। इनमें साड़ियां और ऑफ शोल्डर गाउन सिल्क और कॉटन स्टफ में देखने को मिले। पजामी के साथ शॉर्ट कुर्ती, शॉर्ट स्कर्ट के साथ स्टोल और लॉन्ग स्कर्ट के साथ स्टोल जैसी थ्री-पीस ड्रेसेस को लाइट शेड्स में पेश किया गया।
सदर्न फ्रेस्को : साउथ स्लिक और कॉटन मटीरियल को स्टाइलिश ईवनिंग गाउन, डबल रैप स्कर्ट, शॉर्ट स्कर्ट-टॉप में पेश किया गया। हर ड्रेस में खास ध्यान जरी बॉर्डर पर था। फ्रॉक स्टाइल और अनारकली सूट डिजाइन भी इस कलेक्शन में शामिल रहे।










