Tuesday, Jan 26th, 2010, 3:50 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarचप्पे-चप्पे पर नजर
Bhaskar News

चंडीगढ़. सोमवार को दिनभर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। थाना और ट्रैफिक पुलिस हर वाहन को रोककर चेक कर रही थी। जो शख्स नाके पर नहीं रुके, पुलिस जानाना चाहती थी कि वह कौन हैं और नाके पर क्यों नहीं रुके। पुलिस ऐसे 22 लोगों के घर तक गई और चालान किया। दिन भर में 413 वाहनों के चालान काटे गए।



यह चौकसी लुधियाना के पास हलवारा एयरबेस के बाहर कार में बम मिलने के बाद बरती गई। सोमवार को ही सुरक्षा एजेंसी ने देशभर में पुलिस को चेतावनी दी कि पंजाब में भारी मात्रा में बारूद आया है। गणतंत्र दिवस या इसके तुरंत बाद आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। वायरलेस मैसेज के जरिये हलवारा एयरबेस के पास बम मिलने की सूचना के बाद चंडीगढ़ पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया और शहर भर में नाकेबंदी कर दी गई। मंगलवार को रात 12 बजे तक शहर में पुलिस के नाके लगे रहेंगे। इससे पहले परेड खत्म होते ही नाकेबंदी खत्म हो जाती थी।



परेड ग्राउंड में 17 सीसीटीवी



सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर-17 परेड ग्राउंड के बाहर भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। परेड ग्राउंड के अंदर और बाहर इस बार 17 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके लिए परेड ग्राउंड में ही कंट्रोलरूम तैयार किया गया है, जहां से परेड ग्राउंड के अंदर और बाहर मौजूद हर एक शख्स पर नजर रखी जाएगी। किसी के भी संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई देने पर तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।



12 शार्प शूटर्स



परेड ग्राउंड के आसपास जिला अदालत और शोरूमों की छत पर पुलिस के 12 शार्प शूटर तैनात रहेंगे। इनका निशाना सीधा परेड ग्राउंड पर सधा रहेगा। किसी तरह की आतंकी वारदात होने की सूरत में ये शार्प शूटर्स हरकत में आएंगे।



कानून व्यवस्था में ढील बर्दाश्त नहीं: पाटिल



नगर प्रशासक शिवराज पाटिल ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था में ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पाटिल ने कहा कि मुम्बई में आतंकी हमले के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए केंद्रीय गृहमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। यहां भी अफसरों को नैतिक जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने साफ कहा, कि कानून व्यवस्था बिगड़ी तो अफसरों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: