Tuesday, Jan 26th, 2010, 3:53 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarउठा दो ओपन हैंड पर लगा पहरा
Bhaskar News

चंडीगढ़. ओपन हैंड मॉन्यूमेंट पर लगे पहरे को हटाकर इसे आम लोगों के लिए खोलने के वास्ते शहर के युवाओं ने एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाए। सेक्टर—1 स्थित ओपन हैंड पर सोमवार शाम जमा हुए युवाओं ने इसे आजाद कराने का आह्वान किया। एनजीओ हम लोग ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर यहां युवाओं से एकत्र होने की अपील की तो प्रशासन और पुलिस भी हरकत में आ गई। लेकिन बाद में प्रशासन ने इनके कार्यक्रम में कोई दखलअंदाजी नहीं की।



पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। ओपन हैंड के आसपास पुलिस तैनात की गई थी। दोपहर को एनजीओ हम लोग के प्रतिनिधि प्रशासन से मिले और अपना पक्ष रखा। इसके बाद प्रशासन ने कार्यक्रम में कोई रोकटोक नहीं लगाई। हालांकि जब युवा ओपन हैंड पहुंचे तो वहां पुलिस तैनात थी। युवाओं ने यहां पतंगें उड़ाकर, मोमबत्ती जलाकर ओपन हैंड को पब्लिक के लिए खोलने की अपील की।



युवाओं ने कहा कि इस अभियान से शहर के हर युवा को जोड़ा जाएगा। शहर की दूसरी हेरिटेज साइट्स के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। हम लोग के फाउंडर को-ऑर्डिनेटर गौरव छाबड़ा ने कहा कि प्रशासन ने मनमाने तरीके से पिछले 25 साल से ओपन हैंड पर पहरा लगा रखा है, जिसे आजाद कराकर ही यह अभियान खत्म होगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: