Tuesday, Jan 26th, 2010, 4:05 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarकाले चक्र वाले तिरंगे की बिक्री पर रोक
नगर संवाददाता

जयपुर। आमेर की उद्योग मंदिर संस्था के तहत आने वाले सभी खादी ग्रामोद्योग संस्थानों पर काले रंग से बने अशोक चक्र वाले राष्ट्रीय ध्वजों की बिक्री रोक दी गई है। निर्धारित मापदंडों के खिलाफ बने इन ध्वजों को वापस हुबली (कर्नाटक) भेजा जाएगा।



दरअसल, राष्ट्रीय ध्वज पर अशोक चक्र नेवी ब्ल्यू रंग से बना हुआ होना चाहिए लेकिन इन संस्थानों में बिक रहे झंडे में अशोक चक्र का रंग काला था। भास्कर ने इस मामले को शनिवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उद्योग मंदिर के मंत्री राधेश्याम शर्मा ने जांच की तो वास्तविकता सामने आ गई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: