Tuesday, Jan 26th, 2010, 5:39 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarडकैतियों की सूचना पर ढाई लाख इनाम
Bhaskar News

इंदौर. बैंक ऑफ महाराष्ट्र और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में हुई डकैती की गुत्थी लाख प्रयास के बाद भी नहीं सुलझ पा रही है। डकैती का सुराग लगाने के लिए अब इनाम राशि बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने दोनों डकैतियों की इनाम राशि बढ़ाकर ढाई लाख रु. करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों में ही इसे पारित कर दिया जाएगा।



आईजी संजय राणा ने बताया बैंक ऑफ महाराष्ट्र की इनाम राशि बढ़ाकर डेढ़ लाख और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की बढ़ाकर एक लाख रुपए करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। पहले दोनों बैंकों की डकैती का सुराग देने वालों को 15-15 हजार रु. इनाम देने की घोषणा की थी। सूत्रों ने बताया शासन ने भी इसे मंजूर करने की सहमति दे दी है।



हरी झंडी मिलना बाकी है। ज्ञात हो दिसंबर 2008 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से डकैतों ने 58 लाख व दिसंबर 2009 में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स बैंक से सवा 12 लाख रु. लूट लिए थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: