Thursday, Jan 28th, 2010, 4:36 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarलुटेरे के पीछे 150 मीटर दौड़ी अफसर
उल्का सांगोरे

इंदौर. तिलकनगर में बुधवार रात एक महिला की चेन छीनने में असफल होकर भाग रहे बदमाश को महिला ने डेढ़ सौ मीटर दौड़ लगाकर पकड़वाया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पलासिया पुलिस के हवाले कर दिया।



मैं रोज की तरह (उल्का सांगोरे (47), ऑडिटर कृषि कॉलेज) रात में डिनर के बाद ट्रैक सूट में तिलकनगर स्थित अपने मकान के बाहर बहन कल्पना के साथ टहल रही थी। पौने नौ बजे एक साइकिल सवार युवक पीछे से आया और मेरी चेन छीनने के लिए गले पर झपट्टा मारा। वह चेन नहीं छीन पाया और घबराकर भागने लगा।



मैंने आव देखा न ताव और रहवासियों को आवाज लगाती हुई उसके पीछे दौड़ने लगी। मुझे चिल्लाते हुए पीछे दौड़ते देख लुटेरे ने साइकिल और तेज चलाना शुरू कर दी। मैं भी और अधिक तेजी से दौड़ने लगी।



मेरी आवाज सुन लोग घरों से बाहर निकले। लोगों ने मामला समझ लिया, कुछ लोगों ने बाइक से लुटेरे का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। आरोपी ने अपना नाम मनोज पिता नाथू (20) निवासी संविदनगर बताया। बाद में उसे पलासिया पुलिस के हवाले कर दिया गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: