Friday, Jan 29th, 2010, 5:02 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarव्यापारियों ने घेरा अन्नपूर्णा थाना
Bhaskar Network

इंदौर. अन्नपूर्णा रोड पर क्रांति कृपलानीनगर के पचास से ज्यादा व्यापारियों ने गुरुवार सुबह अन्नपूर्णा थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन को जमकर कोसा। उन्होंने टीआई पर बदमाशों से मिलीभगत कर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।



अन्नपूर्णा पुलिस ने बुधवार रात 10.30 बजे सुनील बलराम सिरसिया (मुराई मोहल्ला), जगदीश शिवनारायण (नसरुल्लागंज), धर्मेद्र सुंदरलाल लोधी, दीपक छगनलाल वर्मा तथा विजय कैलाश चौहान (बालदा कॉलोनी) को गिरफ्तार किया था। वे अन्नपूर्णा मंदिर के पास मैदान में वैन में दो पिस्टल, देशी कट्टा, 9 कारतूस व तलवार-चाकू के साथ डकैती की योजना बनाते पकड़े गए थे।



क्रांति कृपलानीनगर निवासी सुरेश खतूरिया ने रात में ही थाने पहुंचकर आरोप लगाया था कि ये बदमाश भगवंतसिंह तोमर व अचल मेहरा के इशारे पर शाकिर चाचा ने भेजे हैं, वे मेरी ही हत्या करने आए थे। पुलिस ने रात में सुरेश को कहा था कि वे आवेदन दे दें, जांच हो जाएगी। सुबह करीब 10.30 बजे सुरेश व उनके समर्थकों ने अन्नपूर्णा रोड की दुकानें बंद करवाईं और दर्जनों व्यापारियों की भीड़ लेकर थाना घेरने पहुंच गए।



लगाते रहे हाय-हाय के नारे
पुलिस ने भीड़ को थाने के बाहर ही रोक दिया तो वे वहीं बैठ गए और पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाते रहे। उन्होंने टीआई अन्नपूर्णा गौरीशंकर चढ़ार पर रिश्वतखोरी व बदमाशों से मिलीभगत का खुलकर आरोप लगाया। सुरेश ने कहा मुझे भगवंतसिंह व अचल से जान का डर है, इसकी शिकायत मैंने कई बार थाने पर की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।



समझाते रहे अधिकारी
पुलिस व्यापारियों को समझाती रही कि हमने वारदात के पहले ही बदमाशों को पकड़ लिया। उन पर डकैती की योजना की धारा लगाई है जो बहुत बड़ी मानी जाती है। बहुत देर चली मान-मनौवल के बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ। अधिकारियों ने व्यापारियों को संतुष्ट करने के लिए आवेदन देने को कहा और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: