Saturday, Jan 30th, 2010, 2:14 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarदौसा के नौरंगवाड़ा में फायरिंग
Bhaskar Correspondent

जयपुर. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 62.47 फीसदी मतदान हुआ। दौसा के नौरंगवाड़ा में गोलियां चलीं और पथराव हुआ। बांदीकुई के निकट ढिगारिया में दो गांवों के लोगों के बीच लाठी-भाटा जंग हुई। दौसा के गोलड़ा में मतदान केंद्र पर मची भगदड़ में एक बच्च कुएं में गिर गया, जिसे बाद में बाहर निकाला गया।



बारां के गोविंदपुरा में गुरुवार को हुई फायरिंग के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया गया। सीकर के दूजोद में मतदान केंद्र के बाहर ही एक प्रत्याशी के समर्थकों ने दूसरे के समर्थकों को गाड़ी से टक्कर मार दी। चार लोग घायल हो गए। अलवर के रामगढ़ के नसोपुर में लाठी फरसे से हमला कर एक परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। चौरोटी गांव में भीड़ ने एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया।



मुंडावर के पतलिया गांव में विवाद के बाद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने चार मोटरसाइकिलों और मेज-कुर्सियों को आग लगा दी। करौली के हिंडौनसिटी के जगर में दो गुटों में तनाव के बाद पथराव हो गया। जटवाड़ा में पहचान पत्र के अभाव में वोट नहीं डालने देने पर लोगों ने मतदान केंद्र को घेर लिया।



अधिकारी को पत्नी का प्रचार करते पकड़ा



करौली के मोठियापुर बूथ पर लक्षद्वीप में नियुक्त अधिकारी आरपी मीणा को पत्नी कमलेश के लिए प्रचार करते पकड़ा। वे हिंडौन के पास मनेमा के रहने वाले हैं। बाद में माफी मांगने पर छोड़ दिया गया। यहां 510 मतदाताओं में से चार ने वोट डाले।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: