इंदौर. इंदौर में अगले तीन साल का विकास कैसा होगा, इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 फरवरी को करेंगे। बैठक में सभी विभागों के प्रमुख सचिव भी शामिल होंगे।
शुक्रवार को संभागायुक्त बी.पी. सिंह ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।
श्री सिंह ने बताया इंदौर के विकास की वर्तमान स्थिति, विकास की जरूरतों व परेशानियों को समझने के लिए यह बैठक होगी। बैठक में कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव, निगमायुक्त सी.बी. सिंह, विद्युत वितरण कंपनी के सीईओ राघवेंद्र सिंह, आईडीए सीईओ प्रमोद गुप्ता मौजूद थे।
जून तक पूरा होगा
बैठक में ताया गया नया कलेक्टोरेट भवन जून 2010 तक पूरा होगा। अभी 11 कार्यालय स्थानांतरित किए जा चुके हैं। दिसंबर तक पूरा होगा 22७२ आवास का निर्माण- शहरी गरीबों के लिए आवास योजना में आईडीए ने वेम्बे योजना में 2235 इकाइयां बनाई हैं। इसमें से 1672 दी जा चुकी हैं, जेएनएनयूआरएम के तहत 885 फ्लैट बनाए गए हैं। निगम द्वारा 2272 आवास इकाइयों का निर्माण जारी है जो दिसंबर-2010 तक पूरा होगा। निगम ने 304 इकाइयां बांट दी हैं।
सुपर कॉरीडोर
70 प्रतिशत काम पूरा
आईडीए द्वारा बताया गया कि सुपर कारीडोर का काम 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। रेलवे लाइन पर क्रॉसिंग बनाने की कार्रवाई जारी है। इसी माह नर्मदा का ९क् एमएलडी पानी शहर को मिलने लगेगा। सीवरेज प्रोजेक्ट का काम 40 प्रश हो चुका है।
एमवायएच व यशवंतसागर- एमवाय में 13 करोड़ की लागत से बन रही ओपीडी का काम भी अप्रैल में पूरा होगा। यशवंत सागर परियोजना का काम भी अप्रैल में पूरा होगा।
क्क्क्क्क्











