Sunday, Jan 31st, 2010, 6:48 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarआज से यहां बदलेगा ट्रैफिक
Bhaskar Network

इंदौर. नर्मदा तृतीय चरण की लाइन डालने के लिए 31 जनवरी से 6 फरवरी तक टोरी कॉर्नर से नेमीनाथ सर्कल (दिगंबर जैन रामाशाह मंदिर) तक ट्रैफिक बंद रहेगा।



एमजी रोड से टोरी कॉर्नर होते नेमीनाथ सर्कल की ओर जाने वाले वाहनों को लोहारपट्टी, कैलाश मार्ग होते हुए धानमंडी गली से आगे बढ़ना होगा। 7 दिन तक यही व्यवस्था रहेगी। प्रोजेक्ट इंचार्ज धर्मेद्र वर्मा ने बताया 5 फरवरी से नेमिनाथ सर्कल से जिंसी तिराहे के मध्य भी लाइन का काम होगा। जिंसी तिराहे से नेमिनाथ सर्कल पहुंचने वाले वाहनों को बड़ा गणपति, सुभाष मार्ग होते हुए आगे बढ़ना होगा। यह व्यवस्था 16 फरवरी तक रहेगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: