Monday, Feb 1st, 2010, 8:05 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarकुछ छुपाती नहीं सरकार : साहनी
Bhaskar News

भोपाल. सरकार कुछ भी छुपाती नहीं है, जानकारी सार्वजनिक करने का सही वक्त और उचित तरीका होता है। इस वजह से कई दफा ऐसा लगता है कि जानकारी नहीं दी जा रही है। राज्य शासन ने भी कुछ नहीं छुपाया है। यह बात मुख्य सचिव श्री साहनी ने पद से सेवानिवृत्त होने के पलों मंे चुनिंदा पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।



उन्होंने कहा कि प्रशासन का काम सरकार की प्राथमिकताओं को लागू करना है। मेरा अनुभव है कि कई दफा सोचा हुआ काम न होने में भी सार्वजनिक हित प्राप्त हो सकता है। दागी अफसरों की फील्ड पोस्टिंग से जुड़े सवाल पर श्री साहनी ने कहा कि विभागीय जांच पूरी होने तक फील्ड पोस्टिंग नहीं की जाने के स्पष्ट नियम हैं, फिर भी निचले स्तर पर चूक के मामले सामने आते हैं।



ऐसे मामलों पर नजर रखकर कार्रवाई की जाती है। मंत्रालय में फाइलों के कंप्यूटराइजेशन के काम को अहम बताते हुए श्री साहनी ने कहा कि अब फाइल गुम नहीं सकती। टेकAालॉजी के आधार पर प्रशासनिक सुधार अमल में आते हैं और इस दिशा में अभी बहुत काम बाकी है। यह सतत प्रक्रिया है। क्या मुख्य सचिव की नियुक्ति राजनीतिक होती है?



इस सवाल पर श्री साहनी ने कहा- यह सरकार का फैसला होता है। ज्ञात हो कि राज्य शासन ने श्री साहनी को राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बरकरार रखते हुए कैबिनेट मंत्री दर्जे के साथ सरकार का ऊर्जा सलाहकार नियुक्त किया है।



वैश्य आज संभालेंगे कार्यभार : नए मुख्य सचिव अवनि वैश्य सोमवार को सुबह दस बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: