मर्लिन मुनरो के वेश में नजर आईं हिल्टन
लंदन.
अमरीकी सोशलायट व अभिनेत्री पेरिस हिल्टन सुर्खियों में रहना अच्छी तरह से जानती हैं। हाल ही में उन्हें एक फैंसी ड्रैस पार्टी में हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के वेश में देखा गया। द सन के मुताबिक, पेरिस हिल्टन ने मुनरो की तरह ड्रैस अपने एक परफ्यूम के प्रमोशन के लिए पहनी थी।
28 वर्षीय इस अभिनेत्री ने इस मौके पर मुनरो की तरह ही बाल संवारे थे और भौंहें भी वैसे ही तराशी थीं। मुनरो ने होंठों पर भी मुनरो की तरह लाल रंग की लिपस्टिक लगाई थी। हिल्टन ने अपनी यह तस्वीर सोशल नैटवर्किग साइट ‘ट्विटर’ भी पोस्ट की है। इसमें वह हू-ब-हू 50 के दशक की सुपरस्टार मर्लिन मुनरो जैसी लग रही हैं। मालूम हो कि हिल्टन के फेयरी डस्ट और सायरन नामक परफ्यूम्स लॉन्च हो चुके हैं।










