डायरैक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अवॉर्डस में ब्रैंजलीना
लॉस एंजिलस.
हॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी ब्रैंजलीना ने शनिवार रात डायरैक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अवॉर्डस में शामिल होकर अपने ब्रेकअप की खबरों का खंडन कर दिया है। समारोह में यह जोड़ा एक-दूसरे के साथ काफी खुश लग रहा था। पीपुल मैगजीन ने यह खबर दी।
समारोह में मौजूद एक सूत्र ने कहा, दोनों बेहद खुश लग रहे थे। इसके बाद वे हयात रिजैंसी सैंचुरी प्लाजा होटल में भी गए। 45 वर्षीय ब्रैड के साथ एंजेलिना के अलावा फिल्म ‘इनग्लोरियस बास्टर्डस’ के निर्देशक क्वैंटिन टैरेन्टीनो भी मौजूद थे। एक अन्य सूत्र ने कहा, ऐसा लग रहा था कि काफी लंबे समय बाद दोनों डेट पर गए हों। दोनों के लिए काफी मस्ती भरा समय था।










