टीकमगढ़ & नकली दवाओं का कारोबार शहर में धड़ल्ले से चल रहा है। नकली दवा के सेवन करने से एक युवक की जान चली गई। युवक ने पेट दर्द की शिकायत होने पर दवा खाई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बंदना खिरक में प्रेमचंद्र अहिरवार (27) को पेट में दर्द की शिकायत हुई। दर्द से छुटकारा पाने के लिए उसने गोली खाई। गोली खाने के बाद युवक की हालत खराब होने लगी, जब परिजन युवक को लेकर इलाज के अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।










