Tuesday, Feb 2nd, 2010, 6:20 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share
danik bhaskarतालाब में डूबने से बहनो की मौत
Bhaskar News

इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र के भानगढ़ स्थित तालाब में डूबने से सोमवार दोपहर दो सगी बहनों की मौत हो गई। ढलान से फिसलने के कारण वे डूब गईं। रहवासियांे का कहना है तालाब की बाउंड्रीवॉल नहीं होने से हादसा हुआ है।



भानगढ़ निवासी बसकन्या पिता अनूपसिंह (१क्) व उसकी छोटी बहन ललिता (८) गंदा तालाब के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते वे तालाब किनारे पहुंच गई। ढलान से फिसलने के कारण तालाब में डूब गर्इं। कुछ देर बाद उनकी नानी धूली बाई को सूचना लगी। नानी ने बताया वे तालाब किनारे पहुंची तो पानी में दोनों बच्चियों की चप्पलंे तैर रही थीं।



लोगों ने बच्चियों को बाहर निकाला तब तक उनकी सांस थम चुकी थी। पिता और मां कलाबाई मजदूरी करने गए थे, सूचना मिलने पर दोनों घटनास्थल पहुंचे। हीरानगर टीआई बी.बी.एस. परिहार ने बताया पोस्टमार्टम के लिए शव एमवाय अस्पताल भेजा गया है। उनकी दो बहनें माया और ममता व एक छोटी धापू है। अनूपसिंह मूलत: डबलचौकी के रहने वाले हैं। मजदूरी के लिए वे कुछ साल पहले इंदौर आए थे।



एक को बचाने में दूसरी भी डूब गई-
प्रत्यक्षदर्शी शारदा ने बताया पैर फिसलने से एक बहन पानी में जा गिरी। दूसरी उसे बचाने गई, लेकिन वह भी डूब गई। आक्रोशित रहवासियों का कहना है कि मौत की वजह तालाब की बाउंड्रीवॉल नहीं होना है। बच्ची के नाना अशोक ने बताया कुछ दिन पहले वे भी तालाब में गिर गए थे। लोगों का कहना है ऐसी स्थिति में तुरंत यहां बाउंड्रीवॉल बनना चाहिए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: