Wednesday, Feb 3rd, 2010, 3:58 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarप्रो. सिंह के समर्थन में सिख संगठन

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़ . तीन दिन पहले पंथ से निष्कासित किए गए श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार प्रो. दर्शन सिंह के समर्थन में पंजाब के तमाम सिख संगठन आ गए हैं। संगठनों ने आने वाले एसजीपीसी चुनाव में उन्हें जोर शोर से अपने उम्मीदवार के तौर उतारने को कहा है।



हालांकि प्रो. दर्शन सिंह ने इसके लिए सार्वजनिक तौर पर हामी नहीं भरी है लेकिन भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले यूं नहीं लिए जाते। समारोह मंे विभिन्न संगठनों के विचार आए हैं, वे उन पर विचार करेंगे। मंगलवार को यहां 30 के लगभग संगठनों ने श्री अकाल तख्त साहिब से प्रो. दर्शन सिंह के पंथ से निष्कासन को लेकर गुस्से भरी हुंकार फूंकी। तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, एसजीपीसी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया।



आशंका व्यक्त की गई कि एसजीपीसी चुनाव में प्रो. दर्शन सिंह के विरोध के कारण नुकसान हो सकता था। इसलिए उनका निष्कासन करके उनके साथ रोटी—बेटी की सांझ खत्म की गई लेकिन पंथक संगठनों ने दोपहर का भोजन प्रो.दर्शन सिंह के साथ करके श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले को चुनौती दी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: