घटिया फिल्मों की सूची में बैटमैन एंड राबिन शीर्ष पर
लास एंजिल्स.
हालीवुड अभिनेता जार्ज क्लूनी की नयी फिल्म अप इन द एयर को यूं तो प्रतिष्ठित आस्कर पुरस्कार के लिये पांच नामांकन मिले हैं लेकिन यह भी सच है कि घटिया फिल्मों की सूची में भी क्लूनी ही शीर्ष पर हैं।
फिल्म पत्निका एम्पायर द्वारा किये गये सबसे घटिया फिल्मों के सर्वेक्षण में १९९७ में बनी फिल्म बैटमैन एंड राबिन को पहले नंबर पर रखा गया है इसमें क्लूनी के साथ क्रिश ओ. डोनेल और एलीसिआ सिल्वरस्टोन ने अभिनय किया था
पत्निका के अनुसार क्लूनी की यह फिल्म न केवल पहले नंबर पर रही बल्कि इसे जान ट्रावोल्टा की वर्ष २क्क्क् में आयी साइंस फिक्शन फिल्म बैटलफील्ड अर्थ से तीन गुना ज्यादा वोट मिले हैं१ ट्रावोल्टा की यह फिल्म घटिया फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही है१
घटिया फिल्मों की इस सूची में माइक मायर्स की .द लव गुरू. तीसरे वर्ष १९८क् में आयी रेज द टाइटेनिक चौथे और वर्ष 2007 में प्रदíशत एपिक मूवी पांचवे स्थान पर हैं। इस सूची में हीवेंस गेट सेक्स लाइव्स आफ द पोटैटो मेन द हैपे¨नग, हाइलैंडर टू, द क्विके¨नग ओर द रूम भी शामिल हैं।










