बिन ब्याही मां बनेगी सिमी की बहन
जीटीवी के शो करोल बाग में सिमी ये जानती थी कि उसकी बहन प्रेगनेंट है, और अब वह घर से भाग गई है। हांलाकि सिमी ने उसे ढूंढ लिया है, लेकिन जिस वक्त नीतू को पुलिस वाले पीट रहे थे सिमी अपनी बहन को बचाने के लिए ये कहती है कि उसे मत मारो, वह प्रेगनेंट है। तभी वहां सिमी के माता पिता आ जाते हैं। सिमी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले जैसे तैसे उसने अपने परिवार को अपनी से कम उम्र के लड़के के साथ शादी के लिए मनाया है, हांलाकि मां अभी भी सिमी से नाराज है। और अब नीतू के घर से भाग जाने और ये बात सबके सामने आने कि नीतू बिन ब्याही मां बनने वाली है सिमी पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। अब सिमी की मां ये जानकर और ज्यादा नाराज हो गई है कि सिमी ने जानबूझकर उन लोगों को नीतू की बात नहीं बताई।










