सीरीज़ जीत करेगी 175000 $ से मालामाल
दुबई. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला को जीतकर टीम इंडिया सिर्फ रैकिंग में पहले नंबर की गद्दी ही सुरक्षित नहीं कर लेगी बल्कि एक लाख 75 हजार डॉलर से एमीर भी हो जाएगी। सीरीज़ को जीतते ही भारत को बहुप्रतीक्षित टेस्ट चैपियनशिप गदा भी उठा लेगा।
आईसीसी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, "जो टीम पहले स्थान पर रहेगी उसे एक लाख 75 हजार डॉलर की राशी इनाम में दी जाएगी। ऑस्ट्रेलिया का हाल का प्रदर्शन देखते हुए उसका दूसरे स्थान पर आना तय है और उसे 75 हजार डॉलर की राशी दी जाएगी।"
गौरतलब है कि आईसीसी 1 अप्रैल तक के प्रदर्शन के आधार पर नंबर वन टीम का आंकलन करता है।
नंबर वन रैंकिंग का गणितः भारत दक्षिण अफ्रीका से चार रेटिंग अंक आगे है। अगर धोनी की सेना सीरीज ड्रा करने में भी सफल रहती है तो वो नंबर एक का ताज और दक्षिण अफ्रीका से छीनी टेस्ट चैंपियनशिप गदा को भी बरकरार रख पाएगी।
अगर भारत हार जाता है तो वो रैंकिंग में दूसरे पाएदान पर खिसक जाएगा। धोनी के धुरंधर श्रृंखला जीतकर ना सिर्फ खुद की बादशाहत कायम रखेंगे बल्कि ऑस्ट्रिलिया की भी दूसरे पाएदान पर आने में मदद करेंगे।
रैंकिंग के इस गणित पर जाया जाए तो कंगारू भारत की जीत की कामना करेंगे जिससे वे तीसरे स्थान से उठ कर दूसरे नंबर पर आ सके।
* स्मिथ हैं सेरेम्बॉक के 'बबलू'
* नागपुर टेस्ट से लक्ष्मण आउट
* किसमें कितना है दम
* एक शतक और अफ्रीका फतेह
* कर्स्टन को मिला परफॉर्मेंस का ईनाम
* हसी ने खत्म की धोनी की बादशाहत
* सफलता के घोड़े पर सवार धोनी
* अब होगी असल बादशाहत की जंग










