Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Feb 5th, 2010, 4:10 am [IST]  

danik bhaskarस्कूली बच्चें की सुरक्षा हो प्राथमिकता

Bhaskar news

पानीपत.स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को एडीसी वजीर सिंह गोयत ने पानीपत, इसराना और मतलौडा ब्लाक स्तरीय स्कूल प्रमुखों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्कूल प्रमुखों को स्कूल की लैब में भी फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने की हिदायत दी।



तीनों जगह बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डा. दिलबाग सिंह अहलावत ने की। पानीपत ब्लाक के स्कूल प्रमुखों की बैठक राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में एडीसी वजीर सिंह गोयत ने कहा कि स्कूल प्रमुख को बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी भी लेनी होगी। बच्चे को स्कूल में और स्कूल से घर जाने तक स्कूल प्रमुख को सुरक्षित रखना है।



उन्होंने कहा कि बच्चों को खुद की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। गंदगी या अस्वच्छ रहने से बच्चे बीमार हो जाते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डा. दिलबाग सिंह अहलावत ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। स्कूल प्रमुखों को बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कंप्यूटर, साइंस सहित अन्य लैब के मुख्य द्वार पर अग्नि रोधक सिलेंडर और रेत की बाल्टी रखनी होंगी। इसके अलावा बच्चों को भी सुरक्षा के नियमों के प्रति जागृत करना होगा।



स्कूल में पुलिस, अग्निशमन, सीएमओ, एंबुलेंस, रैडक्रास और शिक्षा विभाग का नंबर लिखा हुआ होना चाहिए। किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर बच्चे या स्टाफ सदस्य आसानी से संपर्क कर सकें। इस मौके पर एडीसी कार्यालय के एपीओ अजय कुमार, डिप्टी डीईओ जोगेंद्र सिंह हुड्डा, बीईओ पानीपत गुलाब सिंह हुड्डा, माडल स्कूल प्राचार्य सरोज बाला गुर, भीमसिंह मलिक, नफेसिंह, जयपाल सरोहा, सतीश धोंचक मौजूद रहे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: