Friday, Feb 5th, 2010, 6:53 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarहिंदुस्तान के सपनों का गांव बसा रही है भाजपा

प्रशांत कालीधार

इंदौर . भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन के लिए बसाया जा रहा तंबुओं का नगर हिंदुस्तान के आदर्श गांव की परिकल्पना साकार करने वाला होगा। इसमें बाग-बगीचे, लोक संस्कृति को दर्शाते मांडने, सजी-धजी बैलगाड़ियों आदि के बीच सादे जीवन का खास संदेश होगा।



बिजली-पानी और सड़क की बेहतर व्यवस्थाओं के बीच हाई तकनीक ग्रामीण जीवन की समृद्धि की झलक प्रस्तुत करेगी। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीण परिवेश में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। पार्टी के 25 वीवीआईपी और 200 वीआईपी नेताओं की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाने वाले कार्यकर्ता भी ठेठ ग्रामीण वेशभूषा में ही ड्यूटी बजाएंगे।



अधिवेशन स्थल इन दिनों किसी फिल्म के सेट की तरह सज रहा है जिसमें 17 से 19 फरवरी तक हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, स्मृति ईरानी सरीखे सिने स्टार भी पैदल और साइकिल से घूमते नजर आएंगे। इंदौर में होने वाला यह अधिवेशन पार्टी के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। 1980 के बाद कभी भी राष्ट्रीय परिषद की बैठक ऐसे माहौल में संपन्न नहीं हुई जो यहां तैयार किया जा रहा है।



पार्टी नेता यहां से देश को कई नए संदेश भी देंगे। इसमें पर्यावरण और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दे अहम होंगे। पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान और देश की ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ आंदोलन की बातें भी की जाएंगी।



पुरखों की प्रतिमाएं लगेंगी
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा अधिवेशन स्थल पर एक दर्जन से ज्यादा महापुरुषों और क्रांतिकारियों की प्रतिमा लगेंगी। इसमें टंट्या भील, महाराणा प्रताप, चंद्रशेखर आजाद, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, राजमाता सिंधिया की प्रतिमाएं प्रमुख होंगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: