एमवायएच में नवजात को छोड़ गई मां
इंदौर. एमवाय अस्पताल में बुधवार सुबह एक मां अपनी १२ दिन की बच्ची को छोड़कर भाग गई। अस्पताल प्रशासन ने संयोगितागंज पुलिस को सूचना दी है।अस्पताल प्रशासन ने बताया २९ जनवरी को १क्८ वैन द्वारा एक महिला व उसकी सात दिन की बच्ची को एमवाय अस्पताल लाया गया था। महिला ने नाम व पता अग्रसेननगर (लोहामंडी स्थित) की संगीता पति राजेश बताया था। चार दिन बाद बुधवार को महिला बच्ची को वार्ड में ही छोड़ गायब हो गई। संयोगितागंज पुलिस का कहना है कि अस्पताल से कोई सूचना नहीं मिली है।











