आफरीदी धोखेबाज है: हेयर
मेलबोर्न। पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी द्वारा बॉल टेंपरिंग की घटना फिर से न दोहराने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई अंपायर डेरेल हेयर का मानना है कि वे फिर से ऐसी गलती करेंगे।
हेयर ने समाचार पत्र : द डेली टेलीग्राफ– से बातचीत में कहा कि आफरीदी एक धोखेबाज हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह फिर से इस घटना को दोहराएंगे।
उन्होंने कहा कि आफरीदी अपने क्रिकेट कैरियर में इससे पहले भी गेंदों के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं इसलिए उन्हें धोखेबाज कहा जा सकता है। उन्होंने कहा :इससे पहले भी इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने एक बार पिच पर गेंद को अपने स्पाइक से खराब करने का प्रयास किया था। तब आफरीदी सोच रहे थे कि कोई इस :ाटना को नहीं देख रहा है लेकिन कैमरे से वे नहीं बच पाए।– पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर ने कहा कि अपने पहले वनडे मैच में शतक लगाने के बाद वे कोई खास सफलता नहीं हासिल कर सके हैं और अब एक सामान्य खिलाड़ी बनकर रह गए हैं।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में आखिरी क्षणों के दौरान आफरीदी ने गेंद की दशा को अपने दांतों से खराब करने का प्रयास किया था। बाद में मैच रेफरी रंजन मदुगले ने उन पर दो ट्वेंटी20 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया था।










