कार्तिक के ‘डबल’ से वेस्ट जोन पर शिकंजा कसा
हैदराबाद। टीम इंडिया से बाहर किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज व साउथ जोन के क:तान दिनेश कार्तिक ने दिलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल की दोनों पारियों में शतक जमाकर वेस्ट जोन के खिलाफ अपनी टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। कार्तिक ने पहली पारी में १८३ रन ठोकने के बाद दूसरी पारी में भी बेहतरीन १५क् रन बनाए। इस तरह उन्होंने दोनों पारियों में शतक बनाने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल कर ली।
कार्तिक के इस शतक की बदौलत साउथ जोन ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर ३८६ रन पर :घोषित कर वेस्ट जोन के सामने जीत के लिए ५३६ रन का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट जोन ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर बिना कोई विकेट खोए ५क् रन बना लिए हैं। उसके ओपनर चिराग पाठक ४१ रन बनाकर और हर्षद खादीवाले आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उसे जीत के लिए अभी ४८६ रन और बनाने हैं। मैच में अभी दो दिन का खेल शेष है।
दिनेश कार्तिक इस मैच में मानो यह ठानकर उतरे हों कि उन्हें चयनकत्र्ताओं को करारा जवाब देना है कि आखिर उन्हें टीम इंडिया से बाहर क्यों किया गया। उन्होंने गुरुवार को दूसरी पारी में भी अपनी टीम को पहली पारी की तरह ही संकट से उबारा। उनकी टीम के चार बल्लेबाज ७१ रन तक पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन कार्तिक ने मुरलीधरन गौतम (88) के साथ 247 रन जोड़कर टीम को सुरक्षित स्थिति में पहुंचा दिया। जब वे आउट हुए, तब टीम का स्कोर 318 था। कार्तिक ने अपनी पारी में 162 गेंदों का सामना किया और 22 चौके जमाए।










