Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Feb 5th, 2010, 8:58 pm [IST]  

danik bhaskarसर्वाधिक पारिश्रमिक लेने वाली अभिनेत्री बनीं एम्मा वाटसन

agency

लंदन. Emma Watson हैरी पॉटर की जादूगरनी स्टार एम्मा वाटसन वर्ष 2009 में सर्वाधिक पारिश्रमिक लेने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री बन गई हैं। 19 वर्षीय इस अभिनेत्री ने एंजेलिना जोली, कैमरून डियाज और साराह जैसिका पार्कर को पछाड़कर पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई की।



वैनिटी फेयर पत्रिका द्वारा सर्वाधिक कमाई वाली हॉलीवुड की टॉप 40 हस्तियों की सूची में एम्मा को 14वां स्थान मिला।उनकी कमाई 2 करोड़ पाउंड आंकी गई। पत्रिका के मुताबिक हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम दो फिल्मों द डैथली हैलोज 1 और 2 के लिए एम्मा को कुल दो करोड़ पाउंड मिले हैं।



सूची में एम्मा के सह-कलाकार डेनियल रैडक्लिफ को अढ़ाई करोड़ 60 लाख पाउंड की कमाई के साथ छठा स्थान मिला। 20 वर्षीय डेनियल सर्वाधिक कमाई करने वाले अभिनेता रहे क्योंकि पहले पांच स्थानों पर निर्देशक काबिज रहे। डेनियल की कमाई रॉबर्ट डी नीरो और जॉनी डेप से भी ज्यादा रही। सूची में पहले स्थान पर निर्देशक माइकल बे और दूसरे पर स्टीवन स्पीलबर्ग रहे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: