Saturday, Feb 6th, 2010, 2:25 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarकरीबी ने करवाई डॉक्टर की हत्या

भास्कर न्यूज

इंदौर. गुरुवार शाम स्कीम-54 निवासी डेंटिस्ट डॉ. वर्षा वर्मा (32) व सहायक रामचंद्र मनोहर मौर्य (15) की हत्या के पर्दाफाश के लिए आईर्जी संजय राणा ने गुरुवार रात ही महिला के पति डॉ. जी.एस. वर्मा, रिश्तेदार व परिचितों से पूछताछ की। यह सिलसिला शुक्रवार तक चला।



एसएसपी डी. श्रीनिवास राव ने देर रात पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। फिलहाल पारिवारिक या प्रॉपर्टी जैसा विवाद सामने नहीं आया है। सूत्रों का कहना है हत्या की साजिश में वर्षा के रिश्तेदार हो सकते हैं या बहुत करीबी। क्राइम ब्रांच का भी कहना है हत्या रंजिश में की गई। डॉक्टर और सहायक पर गोलियां दागने वाला पेशेवर था, माना जा रहा है इसके लिए सुपारी दी गई। वर्षा के सहायक को भी इसलिए मार डाला, क्योंकि शायद वह हमलावरों को पहचान गया हो।



प्राची भी है डेंटिस्ट



डॉ. वर्षा की छोटी बहन प्राची भी डेंटिस्ट हैं। सांईकृपा कॉलोनी में रहने वाली प्राची उसी क्लिनिक में प्रैक्टिस करती हैं। डेढ़ साल पहले उनकी शादी वैष्णव प्रौद्योगिकी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. के.के. चौधरी से हुई थी। इनकी मां गृहिणी (वास्तु विशेषज्ञ) हैं।



दो गोलियां हो गईं पार



हमलावर ने वर्षा पर दो गोलियां दागीं। पहली बाएं कान के पीछे लगी जो दाएं कान के पास से बाहर निकल गई। दूसरी गर्दन के नीचे मारी जो पीठ से होती हुई निकली। घटनास्थल से कारतूस के तीन खोल और दो चली हुई गोलियां मिली हैं।



हमलावर एक है



फोरेंसिक साइंस विभाग के अनुसार साक्ष्य बताते हैं कि दोनों को एक ही हमलावर ने कुछ सेकंड में मारा। अनुमान है उसका साथी बाहर किसी वाहन पर रहा होगा। फोरेंसिंक विशेषज्ञ डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया हमलावर एक ही होना चाहिए।



नम आंखों से अंतिम विदाई



वर्षा के घर सुबह से ही भीड़ जमा हो गई थी। दोपहर में सैकड़ों लोगों ने अंतिम विदाई दी।



अवैध वसूली पर भी घूमी सूई



डॉ. वर्षा के क्लिनिक के सामने शराब दुकान है। सूत्रों के अनुसार यहां अवैध वसूली चलती है। पति ने रोते हुए कहा था कि किसी को कुछ चाहिए था तो मुझसे ले जाता। इससे अवैध वसूली का कारण भी प्रश्न बना हुआ है।



डेंटल एसोसिएशन ने की आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग



इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ. कमलेश बड़ोन्या और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी.पी. कोठारी ने घटना की निंदा करते हुए कहा अभी तक डॉक्टरों पर हमले होते थे लेकिन अब हत्याएं भी होने लगी हैं। सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होने चाहिए। उन्होंने पुलिस से हत्यारों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: