Saturday, Feb 6th, 2010, 4:27 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarकांग्रेस और महंगाई एक ही सिक्के के दो पहलू

भास्कर न्यूज

पंचकूला. इंडियन नेशनल लोक दल की शहरी इकाई की ओर से शुक्रवार को महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने पहले इनेलो के सिटी प्रेसिडेंट मनोज अग्रवाल की अगुआई में माजरी चौक से डीसी ऑफिस तक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने हुड्डा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



इस मौके पर इनेलो के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान हरबंस सिंगला, पार्षद सीमा चौधरी सहित अन्य इनेलो पदाधिकारी उपस्थित थे। बाद में उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में इनेलो ने बढ़ती महंगाई के लिए हुड्डा की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इनेलो के सिटी प्रधान मनोज अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस और महंगाई एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।



कांग्रेस पूंजीपतियों की पार्टी है और कांग्रेस के सत्ता में आते ही जमाखोरी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ने लगती है। सरकार ने वैट में एक फीसदी वृद्धि कर दी है। इससे सभी वस्तुएं और महंगी हो गई हैं। कांग्रेस सरकार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस में भी जल्द ही वृद्धि करने वाली है। लिहाजा महंगाई की ज्वाला और भड़केगी। अग्रवाल ने कहा कि इनेलो महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन और तेज करेगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: