Saturday, Feb 6th, 2010, 4:45 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarटैंट हाउस में तोड़फोड, हाई-वे जाम

नगर संवाददाता

Tent House सागर. बंडा रोड स्थित एक टैंट हाउस में शुक्रवार रात 8.30 बजे तोड़फोड़ की घटना के विरोध में व्यापारियों ने चक्काजाम कर दिया। दो घंटे तक सागर-कानुपर नेशनल हाई-वे पर दोनों ओर ट्रक और बसों की लाइन लगी रही।



रात 10 बजे पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर जाम हटाया। घटना रात साढ़े आठ बजे मकरोनिया चौराहे के आगे बंडा रोड स्थित कृष्णा टैंट हाउस पर हुई। यहां स्कार्पियो से आए युवकों ने लाठी, तलवार से तोड़फोड़ शुरू कर दी और संचालक व कर्मचारियों के साथ मारपीट की।



इस घटना के विरोध में टैंट हाउस सहित आसपास के व्यापारियों ने चक्काजाम कर दिया। टैंट हाउस भाजपा ग्रामीण मंडल के महामंत्री उमेश दक्ष के भाई दिनेश दक्ष का है। उमेश का कहना था कि घटना की जानकारी तत्काल टेलीफोन से पद्माकर पुलिस चौकी में दे दी थी,लेकिन पुलिस आधा घंटे बाद पहुंची।



तब तक हमलावर भाग चुके थे। हमलावरों ने जिस स्कार्पियो का उपयोग किया वह फोरलेन के ठेकेदार की है। उसका नंबर एमपी 09-5026 है। उमेश का कहना है कि पुलिस यदि समय पर आ जाती तो हमलावर भाग नहीं पाते। पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में आए दिन चोरी और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।



संचालक ने कहा डेढ़ लाख लूटे



टैंट हाउस संचालक के भाई उमेश का कहना था कि हमलावर तोडफोड़ करने के साथ-साथ शो-केस में रखे ड़ेढ लाख रुपए लूट ले गए। सीएसपी ने लूट की घटना से इनकार किया है। उनका कहना था कि टैंट हाउस के शो-रूम में तोड़फोड़ हुई है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



राजनीति का रुतबा



चक्काजाम के दौरान टैंट हाउस के संचालक ने पुलिस पर राजनीति का रुतबा दिखाने का प्रयास किया। दो घंटे चले चक्काजाम के बाद सीएसपी ने हमलावरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिस पर व्यापारी मान गए।



कुंए में कंडोम,पुलिस चौकी के सामने चक्काजाम



पुरानी मकरोनिया क्षेत्र में कतिपय लोगों ने सार्वजनिक कुंए में कंडोम डाल दिए जिससे लोग दिनभर कुंए के पानी का उपयोग नहीं कर सके। इस घटना के विरोध में मकरोनिया सरपंच लता बानखेड़े के नेतृत्व में लोगों ने पद्माकर पुलिस चौकी के सामने चक्काजाम किया।

इस मामले को पंचायत चुनाव की रंजिश से जोड़ा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक गांव के लोगों द्वारा पुलिस से की गई शिकायत में उल्लेख किया गया है कि मोती पटेल के कहने पर धर्मेद्र, बारेलाल, आजाद और मुकेश ने गांव के सार्वजनिक कुंआ में कंडोम डाल दिए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: