वीर और वंश दोनों करते हैं इच्छा से प्यार
कलर्स चैनल के शो उतरन में अब इच्छा के लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है। शो में वीर अपनी बीवी तपस्या से अलग हो चुका है, वीर ने तपस्या को उसके पूर्व प्रेमी सिड के साथ भी देखा है। वीर ये सोचकर खुश है कि अब वह और इच्छा फिर से एक हो सकेंगे। लेकिन दूसरी ओर वंश अब रिहेबिलिटेशन सेंटर से वापस आ चुका है, उसकी तबियत ठीक होने के पीछे इच्छा की सेवा का काफी बड़ा हाथ है। वंश ने अपनी मां से इच्छा से शादी करवाने को कहा है। मां ये जानकर चौंक गई हैं लेकिन घर में एक खास पूजा में उन्होंने वंश की खुशी के लिए इच्छा को बुलाया है। पूजा में वंश और वीर दोनों इच्छा को देख खुश हैं। लेकिन अब देखना ये होगा कि इच्छा की शादी आखिर किससे होगी, या फिर दो भाईयों के बीच फिर इच्छा बंट जाएगी।










