Sunday, Feb 7th, 2010, 2:12 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarएक वोट से होगा अध्यक्ष का फैसला, जोड़-तोड़ शुरू

Bhaskar News

बालोद. जनपद पंचायत बालोद में अध्यक्ष पद को लेकर अभी से राजनीति शुरू हो गई है। बालोद में जनपद अध्यक्ष का चुनाव १९ फरवरी को होना है। वहीं उपसरपंचों का चुनाव २२ फरवरी को होगा। जनपद अध्यक्ष को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। फिलहाल तो यह तय नहीं हो पा रहा है, कि अध्यक्ष कांग्रेस का बनेगा या भाजपा का। बालोद जनपद पंचायत में १६ जनपद सदस्य हैं। जिसमें कांग्रेस व भाजपा के ८-८ जनपद सदस्य हैं। बराबर की स्थिति में यह तय करना मुश्किल है, कि किस दल का इस बार जनपद अध्यक्ष होगा।



अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान अभी से शुरू हो गई है। भाजपा हर हाल में इस बार अपना अध्यक्ष जनपद में बैठाना चाहेगी। इसके लिए उसने कमर कस ली है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष कहते हैं, इस बार हम भाजपा का अध्यक्ष जरूर बनाएंगे। उसके लिए हमारे पास बहुमत है। बताया जाता है, भाजपा इस बार ऐनकेन प्रकारेण अपना अध्यक्ष बनाना चाहती है। इसके लिए अभी से जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा के पास स्पष्ट रूप से आठ जनपद सदस्य हैं। एक सदस्य वह कहॉ से लाएगी यह देखना है।



इसी प्रकार कांग्रेस भी इस बार अपने दल का अध्यक्ष बनाना चाहती है। इसके लिए उसने भी प्रयास शुरू कर दिया है। यह तय हो गया है, कि क्रास वोटिंग उसी तरह होगा जैसे नगर पालिका बालोद उपाध्यक्ष चुनाव में हुआ। भाजपा का उपाध्यक्ष बन गया व नौ की जगह भाजपा को ११ मत मिल गए। कांग्रेस पता भी नही लगा पाई कि किसने क्रास वोटिंग की। कार्रवाई तो बहुत दूर की बात है। भाजपा इस बार उत्साहित है। यही तरीका वह जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में लागू करने वाली है। इसके लिए बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है।



जनपद सदस्यों को प्रलोभन देने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा से भान साहू अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। इसी प्रकार से सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित इस जनपद अध्यक्ष पद के लिए पीपरछेड़ी से जीत कर आए कृष्णा राम साहू का नाम भी जोरदार ढ़ंग से लिया जा रहा है। वह जिला पंचायत के सदस्य भी रह चुके हैं। जिससे उन्हें पंचायती कामकाज का अच्छा खासा अनुभव है। महिला मोर्चा अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है। भाजपा से दावेदारों की संख्या अधिक है।



जबकि कांग्रेस से बीई किए हुए प्यारेलाल केशरिया का नाम लिया जा रहा है। वह इसकी तैयारी भी कर रहे हैं। कांग्रेस में उनके नाम पर सहमति बनती दिखाई दे रही है। भाजपा के जनपद सदस्य अब बहुत जल्द कहीं अज्ञात स्थान में घूमने जाने की तैयारी में हैं। इसके लिए भाजपा ने बजट तैयार कर लिया है। बहुत जल्द ही भाजपा के सभी सदस्य कही पिकनिक मनाने जाएंगे। वहीं अध्यक्ष को लेकर गोपनीय रणनीति तैयार की जाएगी। इधर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक २२ से चंद्रिका देशमुख जीत चुके हैं।



जो की कांग्रेस से हैं। वे अब कांग्रेस का जनपद अध्यक्ष बनाने लग गए हैं। अपने समर्थकों को जिन्होंने उन्हें चुनाव में जीत का सेहरा पहनाया। उसे वे जनपद अध्यक्ष का सेहरा पहना सकते हैं। कांग्रेस भाजपा दोनो यह दावा कर रहे हैं, कि इस बार तो हमारे दल का ही अध्यक्ष बनेगा। लेकिन देखना यह है, कि आने वाले समय में राजनीति किस करवट बैठती है और जनपद अध्यक्ष पद पर कौन सी पार्टी का व्यक्ति बैठता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: