Sunday, Feb 7th, 2010, 2:25 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarबाइक चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. यूटी पुलिस क्राइम ब्रांच ने बाइक चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के चार सदस्यों के पास से पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान एसआई राजदीप को सूचना मिली कि बाइक चोर गैंग के कुछ सदस्य घूम रहे हैं।



वह चोरी की दो मोटरसाइकिलों को बेचना चाहते हैं। इसके बाद राजदीप ने जाल बिछाकर फैदां रेलवे क्रासिंग के पास नाका लगाकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम योगेश शर्मा, राजू, मोनू और राजकुमार है। इनके पास से बरामद मोटरसाइकिलें चंडीगढ़ से चुराई गई थीं। यह मोटरसाइकिलें सेक्टर-42, रामदरबार, सेक्टर-22, सेक्टर-16 और रेलवे स्टेशन से पार की गईं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: