Sunday, Feb 7th, 2010, 2:46 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarआबकारी-कराधान में परफार्मेस सिस्टम लागू

सुखबीर सिंह बाजवा

चंडीगढ़. पंजाब में आबकारी एवं कराधान विभाग ने अपने स्टाफ के लिए परफार्मेस सिस्टम लागू कर दिया है। इसके तहत हर अधिकारी/कर्मचारी की एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी जो उनके द्वारा की जाने वाली राजस्व वसूली पर आधारित होगी। रिपोर्ट में फिसड्डी रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। विभाग के आला अफसर कहते हैं कि किसी के लिए राजस्व वसूली का टारगेट तय नहीं किया गया लेकिन स्टाफ को राजस्व वसूली में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए जा चुके हैं।



विभाग के आला अफसर इस मुद्दे पर फील्ड में तैनात स्टाफ के साथ इस महीने के अंत में बैठक भी करने जा रहे हैं। परफार्मेस रिपोर्ट बनाते समय फील्ड में तैनात अधिकारियों से भी उनके द्वारा एकत्र राजस्व के आंकड़े मांगे जाएंगे। यह रिपोर्ट हर माह बनेगी।



मुख्यमंत्री के आदेश



हाल ही में विभाग की एक बैठक में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा था कि समय पर राजस्व एकत्र न करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आबकारी एवं कराधान आयुक्त को फरवरी अंत तक ये परफार्मेस रिपोर्ट तैयार कराने को कहा है। खराब कारगुजारी दिखाने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई आयुक्त ही करेंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: