टक्कर से तीन की मौत
कोटा. कोटा-डाबी नेशनल हाईवे 76 (फोरलेन) पर सूतड़ा गांव के पास शनिवार को ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार तीन जनों की मौत हो गई। एक को घायल अवस्था में कोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय बाइक पर चार लोग सवार होकर कोटा जा रहे थे।
पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो बच्चाें रामराज पुत्र (18) माधो गुर्जर, सुशीला (8) पुत्री मोतीलाल प्रजापति ने तो मौके पर दम तोड़ दिया। शेष दो को पुलिस और वहां मौजूद लोगों के सहयोग से कोटा उपचार के लिए रवाना किया। इनमें से भी कालापीपला गांव की कालीबाई (50) पत्नी मोडूलाल प्रजापति की रास्ते में मौत हो गई।
एक अन्य अमरीबाई को कोटा में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सामान्य बताई गई है। बाइक सवार सभी लोग धनेश्वर के पास अपने गांव कालापीपल जा रहे थे। डाबी में वो घरेलू सामानों की खरीद के लिए बाइक से ही आए थे। अचानक इस घटना से तीन जने अकाल मौत का शिकार हो गए। पुलिस ने ट्रॉला जब्त कर चालक कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पर्चा बयान लेने के लिए पुलिस अधिकारी को कोटा रवाना कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम रविवार को होगा।










