हिंदी किताबों के कुछ अंश अब गूगल पर
जयपुर. हिंदी किताबों में रूचि रखने वालो को अपनी मनपसंद किताब खरीदने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आपकी समस्या का हल गूगल की वेबसाइट ने ढूंढ निकाला है। गूगल के यूजर्स अब वेबसाइट पर हिंदी पुस्तकों के कु छ अंश पढ़ कर किताबों का चयन कर सकते है।
इसके लिए उन्हें न तो कोई शुल्क अदा करना होगा और न ही उनका समय बर्बाद होगा। सिटी भास्कर से बात करते हुए गूगल के स्ट्रेटजिक पार्टनर डवलपमेंट मैनेजर अभिषेक जैन ने बताया कि अपने देश में करोड़ो लोग हिंदी पढ़ने व जानने वाले है। हालांकि इंटरनेट पर उनके लिए सीमित संसाधन उपलब्ध है।
ऐसे में हिंदी के प्रचार प्रसार के साथ गूगल ने अपने यूजर्स के लिए इस सुविधा की शुरूआत की है। अभिषेक ने बताया कि यह एक तरह से चौबीस घंटे मार्केटिंग का हिस्सा है। फुल सर्किल पब्लिशिंग हाऊस की प्रियंका कहती है कि रीडर्स में इंट्रैस्ट क्रिएट करने के लिए गूगल पर किताब का सिर्फ बीस फीसदी अंश ही प्रकाशित किया जाएगा।











