तीन दिन में 700 किसान तैयार हुए गन्ना बोने
बालोद. दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना करकाभाट में रविवार को एक सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार में छह ब्लाक के किसान, राजस्व अधिकारी, सोसाइटियों के अंकेक्षक व कृषि अधिकारी, जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
सेमीनार को सबोधित करते हुए एसडीएम जीसी नाहटा ने कहा, यदि किसी किसान के पास बिजली कनेक्शन नहीं है और वह गन्ना लगाना चाहता है, उसने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हों तो उसे सात दिनों के भीतर कनेक्शन दे दिया जाएगा। छह ब्लाक में २५ हजार एकड़ सिंचित क्षेत्र है। गुरूर ब्लाक में सबसे ज्यादा सिंचित क्षेत्र है।
उन्होंने बताया कि तीन दिनों में दो ब्लाक के सात सौ किसान गन्ना लगाने तैयार हो चुके हैं। इसके लिए शक्कार कारखाना में २४ घंटे काम करने वाला एक कंट्रोल रूम सोमवार से ही काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में सप्ताह में दो बैठक लें। जिसमें जनप्रतिनिधियों को बुलाएं। नलकूप खनन के लिए भी अनुमति इस शर्त पर दी जाएगी कि वे पांच वर्ष तक गन्ना लगाएंगे। सात दिनों में उन्हें लोन दे दिया जाएगा। विधायक मदन साहू ने कहा हमें इस कारखाने को किसी भी हालत में चलाना है। कारखना हमारा है, हम यदि गन्ना नहीं लगाएंगे तो कौन लगाएगा? गन्ना हमें लगाना पड़ेगा। यह किसानों का कारखाना है। उन्होंने अपने दस एकड़ खेत में गन्ना लगाने की घोषणा की।
बालाघाट से आए कृषि वैज्ञानिक राजेश नाहटा ने कहा, गन्ने की खेती में प्रति एकड़ ४क् से ४५ हजार रूपए का फायदा होगा। उन्होंने ग्राफ बनाकर समझाया कि किसान गन्ना क्यों नहीं लगाता। उन्होंने पांच मुख्य बातंे बताई जिसके आधार पर गन्ना लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम बीज से लेकर सारी टेकAोलाजी आपको घर तक पहुंचा कर देंगे। एसडीएम डौंडीलोहारा श्री भगत ने कहा, पांच एकड़ में से हमें कम से कम एक एकड़ में गन्ना लगाने प्रेरित करना है।
सीईओ जिला सहकारी बैंक जोशी ने बताया, गन्ने के लिए हम बहुत अनुदान देते हैं। तीन दिनों में कर्ज स्वीकृत कर दिया जाएगा। इसके लिए नियमों का सरलीकरण किया जाएगा। अब हेड ऑफिस की जगह ब्रांच अॅाफिस को लिमिट सेंशन का अधिकार दिया जा रहा है। आपको दुर्ग फाईल नहीं भेजनी पड़ेगी। ब्रांच आफिस में ही लोन सेंशन हो जाएगा। सहायक संचालक कृषि बीएल परगनिहा ने कहा, कृषि अधिकारी आपको हर संभव मदद करेंगे। एमडी उमेश तिवारी ने कहा, यह कारखाना आपका है, हमसे जितनी मदद हो सकेगी, हम करेंगे।
आपके सहयोग के लिए गन्ना विकास अधिकारी हमेशा तैयार हैं। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी सभी को नोट कराया। सेमीनार को प्रगतिशील किसान राधेश्याम टावरी, सुरेश टावरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता पवन साहू, कृष्णकांत पवार, उमेश साहू, जीएम डीएस भद्रा सहित किसान व कारखाने के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।











