Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Monday, Feb 8th, 2010, 2:26 am [IST]  

danik bhaskarपीएपी में तीसरी मंजिल से कूदा सिपाही,मौत

भास्कर न्यूज़

Policeman जालंधर छावनी. पीएपी में सिपाही ने रविवार सुबह तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अशोक कुमार के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना कैंट पुलिस ने अशोक के परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। 6 बटालियन आईआरबी में तैनात अशोक पीएपी में ट्रेनिंग पर आया था और ई-ब्लाक में रहता था।



वह मूल रूप से गुरदासपुर का रहने वाला था। रविवार सुबह साथी मुलाजिमों ने उसका दरवाजा खोला और उसे बिस्तर पर नहीं पाया। बालकॉनी में देखा तो वह जमीन पर गिरा पड़ा था। मौके पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



महिला ने दम तोड़ा, पति पर केस दर्ज: दीप नगर स्थित सेना क्वार्टर में संदिग्ध हालत में झुलसी महिला ने शनिवार रात दम तोड़ दिया। थाना कैंट पुलिस ने महिला के पति समीर कुमार सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है।



सुमिता दास के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पिता नारायण दास ने बताया कि मरने से पहले बेटी ने खुलासा किया था कि उसे उसके पति ने आग लगाई है। पुलिस ने जांच के बाद समीर कुमार, चंचल कुमार, शोभा और बसंती राम पर केस दर्ज कर लिया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: